केशव भट्टड़
भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय
भारतीय संग्रहालय (इंडियन म्युजिअम) की स्थापना 1914 में हुई| यह अपनी तरह का इकलौता और पूरे देश में आज तक का सबसे बड़ा संग्रहांलय है| इसके छः विभाग हैं-
१.कला विभाग,
२.पुरातत्व विभाग,
३.मानव विज्ञान विभाग,
४.भूगर्भ शाष्त्र विभाग,
५.प्राणी विज्ञान विभाग और
६.वनस्पति विज्ञान विभाग
१. कला विभाग में तिब्बत के मंदिरों के पट-परदे, धातु की मूर्तियां, युद्धों के मीनाकारी औज़ार, गहने, चांदी, मिट्टी,हाथी दांत, हड्डी और कांच के सामान, लकड़ी की मूर्तियां, रोगन किये हुए खिलोने आदि प्रदर्शित हैं|
२. पुरातत्व विभाग में पाषाण युगीन भारतीय और विदेशी शिल्पकृतियाँ, प्रागेतिहासिक हडप्पा-मोहनजोदड़ो कालीन वस्तुएँ आदि प्रदर्शित हैं|
३.मानव विज्ञान विभाग में भारतीय आदिवासी और जनजातियों से सम्बंधित बहुतेरी वस्तुएँ प्रदर्शित हैं|
४. भूगर्भ शाष्त्र विभाग का फैलाव चार दीर्घाओं में है, जिसमे 80000 से ज्यादा उल्कापिंडों, कीमती पत्थरों, भवन निर्माण के सजावटी पत्थरों,चट्टानों,खनिजों और जीवाश्मों के नमूने प्रदर्शित हैं|
५. प्राणी विज्ञान विभाग में असंख्य कीटों, मछलियों, सरीसृप , स्तनपाई और पक्षियों की प्रजातियों के नमूने प्रदर्शित हैं|
६. वनस्पति विज्ञान विभाग में हजारों कि संख्या में जड़ी बूटियाँ, वन उद्योग, कृषि और ग्रामीण उद्योगों में व्यवहार होने वाली वनस्पतियों के नमूने प्रदर्शित हैं|
संग्रहालय में पुस्तकालय और प्रकाशनालय भी स्थित हैं|
संग्रहालय का पता है- 27 जवाहरलाल नेहरु रोड, कोलकाता और भ्रमण करने का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ( मार्च से नवम्बर तक) तथा सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक ( दिसम्बर से फरवरी तक) सभी कार्य दिवसों को (सोमवार और सरकारी छुट्टियों के दिन को छोड़कर)

No comments:
Post a Comment